उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

गैस एजेंसी पर छापा…मेयर को मिली घोर अनियमित्ताएं, हिरासत में लिया ठेकेदार

खबर शेयर करें -

खाड़ी देशों में युद्ध के बाद एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर हो रही अफरा-तफरी और दलालों की सक्रियता के बीच रुद्रपुर में भी गैस वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं सामने आई हैं। हालांकि प्रशासन और सरकार ने साफ किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है, फिर भी निरीक्षण और शिकायतों के कारण कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने अपने इलाके की एक इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। मेयर के अनुसार, पिछले कई दिनों से शहर में इस एजेंसी पर गैस वितरण में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

निरीक्षण में पता चला कि एजेंसी ने गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी के बजाय उपभोक्ताओं को सीधे एजेंसी पर बुलाकर वितरण किया, जिससे भारी भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही थी। इसके अलावा कुछ लोग कालाबाजारी का आरोप भी लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मेयर ने एजेंसी के ठेकेदार और प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार और जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि एजेंसी कई नियमों का उल्लंघन कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इसके बाद अपर जिला अधिकारी के निर्देश पर ठेकेदार विनय जायसवाल को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि कर्मचारियों के विरोध और ठेकेदार के माफीनामे के बाद उसे रिहा कर दिया गया। माफीनामे में ठेकेदार ने भविष्य में सभी नियमों का पालन करने और गैस वितरण में सुधार का आश्वासन दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में