उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!…4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से 21 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर में तेज़ बढ़ोतरी की आशंका है।

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जुलाई को राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह सिलसिला 21 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

19 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज़ से अति तेज़ वर्षा के दौर पड़ने की संभावना है। इसी वजह से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज़ बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

21 जुलाई को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज़ बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

22 और 23 जुलाई के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में