उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में गरमाई सियासत…महिला कांग्रेस नेता समेत पांच पर केस, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नर्सिंग एकता मंच की मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में ज्योति रौतेला समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला देहरादून के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 11 मई को नर्सिंग बेरोजगार संगठन से जुड़े प्रदर्शनकारी और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला परेड ग्राउंड स्थित प्रतिबंधित पेयजल टंकी पर चढ़ गए थे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर वहां धरना शुरू कर दिया और काफी समझाने के बावजूद नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब 12 मई को प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की धमकी और ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल का आरोप सामने आया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और यातायात बाधित होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन को मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

13 मई को प्रशासन द्वारा बातचीत और मांगों पर आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी टंकी से नीचे उतरे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए सरकारी कार्यों में बाधा डालने, लोक सेवक के आदेशों की अवहेलना करने, लोक शांति भंग करने और आत्मदाह की धमकी देने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में ज्योति रौतेला सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वहीं, ज्योति रौतेला ने कहा कि आंदोलनरत युवाओं पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और यदि जिम्मेदारी तय करनी है तो उनके खिलाफ की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नर्सिंग कर्मचारियों की लंबी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में