उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

चुनाव से पहले सियासी भूचाल!…कांग्रेस प्रत्याशी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुसाईं की नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार करते हुए मामले का निस्तारण कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड और तथ्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन रद्द करने का निर्णय नियमों और साक्ष्यों के आधार पर उचित प्रक्रिया के तहत लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए में नया इतिहास... 515 युवा बने सैन्य अधिकारी, पहली बार महिला अधिकारियों की एंट्री

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय भट्ट ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने नामांकन पत्र में गलत जानकारी दी थी। आरोप था कि उन्होंने लाभ के पद पर रहते हुए लगभग 40 हजार रुपये मासिक वेतन प्राप्त करने की बात को नामांकन में स्पष्ट रूप से घोषित नहीं किया। साथ ही आय संबंधी जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ नियंत्रण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक...कैंची धाम मेले में ‘जीरो एरर’ व्यवस्था, पुलिस मुस्तैद

आयोग ने यह भी तर्क दिया कि संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत ऐसे मामलों में सीधे हाईकोर्ट में याचिका दायर नहीं की जा सकती, बल्कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव याचिका चुनाव न्यायाधिकरण में दायर की जा सकती है। आयोग ने यह भी बताया कि याचिकाकर्ता को पूर्व में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था और विस्तृत जांच के बाद ही नामांकन रद्द करने का निर्णय लिया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि उनका नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया, जिससे उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिला और समान अवसर के सिद्धांत का उल्लंघन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026... सुरक्षा का ऐसा कड़ा घेरा कि परिंदा भी पर न मार सके

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग का निर्णय वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप है, इसलिए हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में