उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

मॉल रोड पर ‘पों-पों’ बंद… नियम तोड़ा तो जेब होगी ढीली! नैनीताल में सख्ती की तैयारी

खबर शेयर करें -

 नैनीताल की पहचान में शामिल मॉल रोड पर अब अनावश्यक हॉर्न बजाना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। उच्च न्यायालय, उत्तराखंड के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने 1 अगस्त 2026 से मॉल रोड को पूरी तरह ‘नो हॉर्निंग जोन’ घोषित करने का निर्णय लिया है। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नो हॉर्निंग जोन के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को भी नए नियम की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  IMD का बड़ा अलर्ट!...उत्तराखंड में अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण, 4 जिलों में स्कूल बंद

उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक के अनुसार, मॉल रोड और आसपास के प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स, साइन बोर्ड, होर्डिंग और अन्य प्रचार सामग्री लगाई जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया, स्थानीय टीवी चैनल, केबल नेटवर्क और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी लोगों को नो हॉर्निंग जोन की जानकारी दी जाएगी।

व्यवस्था के तहत लोक निर्माण विभाग को मॉल रोड के दोनों ओर निर्धारित मानकों के अनुसार नो हॉर्निंग जोन के संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद को शहर के प्रवेश द्वारों, सूचना पट्टों, टोल टैक्स रसीदों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इस संबंध में जानकारी प्रदर्शित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  IMD की बड़ी चेतावनी!...उत्तराखंड के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों में छुट्टी घोषित

नियम लागू होने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से इसकी निगरानी करेंगे। अनावश्यक हॉर्न बजाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी को मजबूत करने के लिए जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे, एलईडी डिस्प्ले और अन्य मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे।

प्रशासन ने नो हॉर्निंग जोन के प्रभावी पालन के लिए होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, नाविक संघ और अन्य संबंधित संगठनों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी की है। इनके माध्यम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप के बाद फरारी, फिर पुलिस से सीधा मुकाबला!...गोलियों की तड़तड़ाहट, एक आरोपी घायल

जिला प्रशासन का कहना है कि नैनीताल की शांत और स्वच्छ वातावरण वाली पहचान को बनाए रखने के लिए नो हॉर्निंग जोन की व्यवस्था महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने और 1 अगस्त से लागू होने वाले नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में