उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में 48 घंटे ‘आफत’ का अलर्ट!… भारी बारिश के आसार, CM धामी के ये निर्देश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात से हो रही लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार तड़के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बंद सड़कों, नदियों के जलस्तर, जलभराव और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  16 करोड़ का पुल, सिर्फ 16 दिन में बंद!... पहली बारिश ने खोल दी पोल, डीएम सख्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर काम करें और आपदा की स्थिति में राहत-बचाव कार्यों में किसी तरह की देरी न हो। उन्होंने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में स्वयं जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

बारिश और भूस्खलन से बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के लिए जेसीबी, पोकलेन, डोजर समेत पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने को कहा गया है। साथ ही बिजली, पेयजल और संचार सेवाएं बाधित होने पर तत्काल बहाली के निर्देश दिए गए हैं। हेली सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड पर ‘पों-पों’ बंद... नियम तोड़ा तो जेब होगी ढीली! नैनीताल में सख्ती की तैयारी

चारधाम यात्रा समेत अन्य मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश या भूस्खलन की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए और मार्ग व मौसम सामान्य होने पर ही आगे जाने दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का प्रहार!... चारधाम यात्रा थमी, पहाड़ों से बरसे बोल्डर और धंसी सड़कें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेशभर की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में