उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

रेव पार्टी या सेक्स रैकेट?… लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस की रेड, इस हालत में मिले युवक-युवतियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट और कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक नामी रिसॉर्ट पर आधी रात छापा मारा। पुलिस सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के दौरान मौके से 52 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि इन युवतियों को देह व्यापार के लिए पार्टी में बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा से सीएम धामी का मेगा विजन... युवाओं के भविष्य को लेकर किए कई बड़े ऐलान

यह कार्रवाई  नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में की गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों से आए लोगों की सीक्रेट पार्टी आयोजित की जा रही है। सूचना के आधार पर रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने निगरानी शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी की रणनीति के तहत देर रात एसओजी और पुलिस लाइन की टीम ने रिसॉर्ट को चारों ओर से घेरकर छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां!... 15 साल के लड़के की खौफनाक साजिश

छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का दावा है कि अधिकांश लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए थे। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध एवं महंगी विदेशी शराब, लाखों रुपये की संदिग्ध नकदी, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से जबरन संबंध!...विरोध करने पर हैवानियत की सारी हदें पार; अब मिली सजा

पुलिस ने बताया कि रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। साथ ही रिसॉर्ट के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस बरामद दस्तावेजों, रिसॉर्ट के रजिस्ट्रेशन और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले में विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में