उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

पर्यटकों का सैलाब और धड़ाम ट्रैफिक सिस्टम!… नैनीताल से हल्द्वानी तक जाम ही जाम

खबर शेयर करें -

नैनीताल। तीन दिन के लंबे वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। शुक्रवार सुबह से ही शहर की ओर आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने लगी, जिसके चलते प्रमुख एंट्री मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगह पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। हल्द्वानी में भी बढ़ते यातायात दबाव का असर देखने को मिला।

पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया। हल्द्वानी रोड से आने वाले वाहनों को रूसी और कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को नारायण नगर में रोककर शटल सेवा के जरिए नैनीताल भेजा गया। इसके बावजूद दोनों एंट्री प्वाइंट पर वाहनों का दबाव कम नहीं हुआ और कतारें लगातार बढ़ती रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  79 लाख से 71.58 लाख!... SIR के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, पढ़ें पूरा अपडेट

पार्किंग फुल, सड़कों पर बढ़ा दबाव

दो अक्टूबर के बाद शनिवार और रविवार को तीन दिन का वीकेंड होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान पहले से था। शुक्रवार से शुरू हुई पर्यटकों की आमद शनिवार दोपहर तक जारी रही। शहर के डीएसए मैदान, मेट्रोपोल, सूखाताल समेत अन्य पार्किंग स्थल सुबह ही फुल हो गए। पार्किंग नहीं मिलने पर वाहनों का दबाव मुख्य सड़कों पर बढ़ता चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शहीद स्थल पर धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

कैंची धाम मार्ग पर भी जाम

नैनीताल के साथ कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से भवाली रोड पर भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। नैनीताल रोड पर भवाली से ज्योलीकोट तक करीब छह किलोमीटर वाहनों की कतार लगी रही। वहीं हल्द्वानी मार्ग पर भूमियाधार तक ट्रैफिक रेंगता रहा।

एंट्री प्वाइंट पर पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण वाहनों में बैठे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। पुलिस की ओर से यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए और शटल सेवा संचालित की गई, लेकिन भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!... गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

शहर के साथ हल्द्वानी भी प्रभावित

नैनीताल में बढ़े पर्यटक वाहनों के दबाव का असर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। लंबे वीकेंड के चलते पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर के प्रमुख मार्गों पर भी यातायात दबाव देखने को मिला।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में