उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

एक मैसेज और पूरे उत्तराखंड में अलर्ट!…जानिए 2 मई को क्या होने जा रहा है

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आपदाओं से निपटने और लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए सरकार द्वारा आधुनिक तकनीकों को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 2 मई को राज्यभर में मोबाइल फोन पर एक परीक्षण अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे अचानक मोबाइल पर संदेश या अलर्ट आने पर लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं होगी।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अलर्ट पूरी तरह परीक्षण के लिए होगा, जिसे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता की जांच करना है, ताकि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश तेजी और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

इस अभियान का संचालन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण विभिन्न मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अलर्ट संदेश कितनी प्रभावशीलता से प्रसारित हो रहे हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान और आपदा संबंधी सूचनाओं को आम जनता तक समय पर और सटीक रूप से पहुंचाना है, जिससे संभावित आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस संदेश को वास्तविक आपदा अलर्ट न समझें और किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। भविष्य में वास्तविक आपदा की स्थिति में जारी किए जाने वाले अलर्ट को गंभीरता से लेना होगा और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। यह पहल राज्य में आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी, तेज और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में