अजब- गजब उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

एक पति, दो पत्नियां और सरकारी नौकरी!… मौत के बाद अधिकार की जंग ने अफसरों को चौंकाया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में वन निगम के एक कर्मचारी की मौत के बाद ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभागीय अधिकारियों को भी असमंजस में डाल दिया। कर्मचारी की मौत के बाद उसकी दो पत्नियों ने नौकरी और सरकारी लाभों पर अपना-अपना दावा पेश कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद मामला परिवार न्यायालय से होता हुआ अब जिला न्यायालय तक पहुंच गया है। अदालत में मामला लंबित होने के कारण मृत कर्मचारी की पेंशन, ईपीएफ, ईएल और नौकरी से जुड़े अन्य लाभों पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं की कार के पीछे लग गए चार युवक!... हाईवे पर हंगामा, VIDEO सामने आते ही पुलिस एक्शन

मामला कालाढूंगी स्थित वन विकास निगम का है। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेम राम तैनात थे, जिनकी वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई। कर्मचारी कालाढूंगी में अपनी एक पत्नी के साथ रहकर नौकरी कर रहा था। इस पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। वहीं, पहली पत्नी पति से विवाद के बाद हल्द्वानी में अलग रह रही थी। पहली पत्नी से कर्मचारी की एक बेटी है।

प्रेम राम की मौत के बाद कालाढूंगी में साथ रह रही पत्नी ने मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी पाने के लिए वन निगम में अपने दस्तावेज जमा किए। इसी दौरान हल्द्वानी में रह रही पहली पत्नी ने भी विभाग के सामने अपना दावा पेश कर दिया। उसने मृत कर्मचारी की नौकरी और उससे मिलने वाले सरकारी लाभों पर अपना अधिकार जताया। दोनों महिलाओं के दावे सामने आने के बाद विभाग के सामने यह तय करना मुश्किल हो गया कि सरकारी लाभ किसे दिए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!... गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

विवाद को लेकर दोनों पक्ष परिवार न्यायालय पहुंचे। वहां मामले का निपटारा नहीं होने के बाद प्रकरण जिला न्यायालय में पहुंच गया। अब दोनों पक्ष अपने अधिकारों को लेकर न्यायालय में हैं। अदालत के फैसले के बाद ही वन निगम की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों का सैलाब और धड़ाम ट्रैफिक सिस्टम!... नैनीताल से हल्द्वानी तक जाम ही जाम

वन निगम के अधिकारी मुदित आर्य ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अदालत की ओर से जो भी फैसला आएगा, उसी के आधार पर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा। फिलहाल पेंशन, ईपीएफ, ईएल और नौकरी समेत अन्य लाभों से संबंधित प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय तक लंबित रखी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में