उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

नीति घाटी में पर्यटन को नई उड़ान…सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल रूप से जुड़कर क्षेत्र के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाली कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर और महरगांव जैसे गांवों में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक होम स्टे विकसित किए जाएंगे और पर्यटन से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। साथ ही, नीति घाटी के प्रमुख गांवों और पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज और व्यू प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि चमोली जिले के रिमखिम और बाड़ाहोती क्षेत्र में बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ‘सीमा दर्शन केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ग्राम गमशाली के दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा ताकि यहां साहसिक पर्यटन और बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

इन घोषणाओं से नीति घाटी सहित पूरे सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में