उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

वॉश बेसिन से टोंटी तक गायब… सरकारी अस्पताल में बड़ी वारदात, CCTV में खंगाल रही पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अज्ञात चोरों ने राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ही जमकर उत्पात मचा दिया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मामला देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग के बी ब्लॉक में बने महिला शौचालय को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। देर रात शरारती तत्वों ने वहां घुसकर तोड़फोड़ की और वॉश बेसिन, नल की टोंटियां और शीशों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो ने मचाया बवाल...हल्द्वानी में छेड़छाड़ के बाद युवती का रौद्र रूप, लगाई धुनाई

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कई घंटों तक चलती रही, लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हमलावरों ने वॉश बेसिन से नल की टोंटियां निकाल लीं और कई शीशे तोड़ दिए, जिससे शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह अस्पताल कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला शौचालय का सामान टूटा हुआ और बिखरा पड़ा है। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  'बख्श दो साहब...' पहले पुलिस पर बरसाईं गोलियां; एनकाउंटर के बाद बदली हेकड़ी!

अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. वरुण मित्तल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को शिकायत दी जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व थे या फिर कोई नशे की हालत में अस्पताल में घुसा था। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक हुई है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'पहाड़ के मरीज जाएं तो जाएं कहां?'... विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर हल्द्वानी में गरमाई सियासत

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे निगरानी रखने और परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन मिलकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में