उत्तराखण्ड एक्सीडेंट हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा अग्निकांड…धुएं में डूबा अस्पताल, मरीजों में मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात एक बड़ा अग्निकांड होते-होते टल गया, जब  एक निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्टाफ की सूझबूझ और समय पर दमकल विभाग की कार्रवाई से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना हरिद्वार जिले के रुड़की के बीएसएम तिराहे के पास स्थित विनय विशाल अस्पताल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में लगी, जिसके बाद तेजी से धुआं पूरे भवन में फैल गया। इसी दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे कई जरूरी मेडिकल उपकरण बंद हो गए और स्थिति और गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हालात बिगड़ते देख अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आईसीयू में भर्ती मरीजों समेत सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। सबसे चुनौतीपूर्ण स्थिति आईसीयू के मरीजों को निकालने की थी, लेकिन स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका, जिससे अस्पताल के बड़े हिस्से को बचा लिया गया। आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में फिजियोथेरेपी सेंटर की वायरिंग, फॉल सीलिंग, मशीनें और फर्नीचर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई और दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अस्पताल में सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि यह अस्पताल पहले भी कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन संकट को लेकर चर्चा में रह चुका है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में