अजब- गजब उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

प्यार ने तोड़ा हर नियम!… उत्तराखंड में पकड़ी गई ‘सीमा हैदर’ जैसी रोमांचक कहानी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से प्रेम प्रसंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने हरिद्वार जिले में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर रह रही थी। महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी के साथ कई फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

मामले में पुलिस ने दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी श्यामदास, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का निवासी है। आरोपी ने बांग्लादेशी महिला से शादी की और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में उसका साथ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बुधवार को ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित वैष्णवी एन्क्लेव, रामानंद कॉलेज के पास संदिग्ध महिला का सत्यापन करते हुए उसे पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम बदलकर रहने की बात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम सहेला बेगम है और वह बांग्लादेश के कुमीला की रहने वाली है। वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के जरिए दिव्यांग श्यामदास से संपर्क हुआ, जिसके कहने पर वह भारत आई थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

हरिद्वार पहुंचने के बाद महिला ने श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। श्यामदास के खिलाफ भी महिला की मदद करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला अपने प्रेमी से मिलने भारत आई और बांग्लादेश भी गई। बांग्लादेश जाने के लिए उसने फर्जी पासपोर्ट बनाया। बाद में उसने श्यामदास से शादी करने का फैसला किया और भारत लौटकर दिल्ली में रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

एक साल पहले दोनों हरिद्वार शिफ्ट हो गए। इस दौरान श्यामदास की मदद से महिला ने फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराए, लेकिन पुलिस के सत्यापन अभियान ऑपरेशन प्रहार में दोनों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में