उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

निजी स्कूलों में लूट?… हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई पर नकेल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने चार और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई अभिभावकों से मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

नोटिस जारी किए गए विद्यालयों में माउंट कार्मल सेरा स्कूल नरीपुर लामाचौड़, हैप्पी स्टेप्स स्कूल देवलचौड़, एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरीपड़ाव और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल शामिल हैं। इससे पहले जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, भवाली और भीमताल क्षेत्र के 101 स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अब तक कुल 105 निजी विद्यालय प्रशासन के निशाने पर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

जांच में सामने आया कि कई स्कूल एनसीईआरटी पुस्तकों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ विद्यालयों पर खास दुकानों से किताबें और अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगे हैं। कई स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर जरूरी सूचनाएं और शुल्क विवरण भी सार्वजनिक नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित स्कूलों को 15 दिनों के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने और एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी विक्रेता विशेष की अनिवार्यता खत्म करने, वेबसाइट पर फीस और पुस्तक सूची सार्वजनिक करने तथा अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि के समायोजन और धनवापसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समितियां भी गठित की हैं, जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता निलंबन या निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में