उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

स्कूल गेट में ताला…झील किनारे होटल निर्माण! आयुक्त का कड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के गेट पर ताला लगाने को लेकर हुए विवाद का मौके पर ही समाधान किया और क्षेत्र में अन्य अनियमितताओं की जांच भी की।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत घर खुर्पाताल के साथ-साथ खुर्पाताल में स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाने की समस्या के संबंध में शिक्षा विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से चर्चा कर इसे तुरंत हल करवाया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नया ताला लगाया जाए और उसकी 1-1 चाबी प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत खुर्पाताल और उद्यान विभाग कार्यालय के पास रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यकतानुसार सरकारी कार्यों के लिए परिसर के भीतर का मैदान प्रयोग किया जाएगा। खुर्पाताल में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में फैले कचरे पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को दो दिन में कचरा डालने वाले व्यक्तियों की पहचान कर प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

इसके अलावा आयुक्त ने झील के किनारे बनाए गए होटल और भवनों पर भी नाराजगी जताई। मौके पर उन्होंने सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को निर्देश दिए कि संबंधित सहायक अभियंता अभिषेक और अवर अभियंता बबीता का वेतन रोका जाए और अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने ऐसे भवनों और होटलों के चालान करने तथा झील से सटी प्राधिकरण की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को दो दिन में हटाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने पानी की समस्या भी उठाई, जिस पर आयुक्त ने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान हंशी नेगी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी पी.एल. टमटा और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में