उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!… 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड सिग्नल के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे छिद्दरवाला रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद!... उत्तराखंड के कई BJP नेताओं पर केस दर्ज, छिड़ा सियासी वॉर

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोटद्वार निवासी अनिकेत गुसाईं (18) पुत्र दीपक गुसाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में