उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट…इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जिले में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से रविवार, 6 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण ऊधम सिंह नगर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद!... उत्तराखंड के कई BJP नेताओं पर केस दर्ज, छिड़ा सियासी वॉर

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बारिश और बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिले में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 सितंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में