उत्तराखण्ड राष्ट्रीय हिल दर्पण

भारत में फिर से लॉकडाउन?… पीएम मोदी के भाषण ने बढ़ाई चर्चाएं! जानें पूरी सच्चाई

खबर शेयर करें -

छह साल पहले, 2020 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। अब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण लोग फिर से भारत में लॉकडाउन की संभावना को लेकर चिंतित हैं। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण के बाद इंटरनेट पर लोग “भारत में लॉकडाउन” जैसे कीवर्ड सर्च कर रहे हैं।

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम एशियाई संकट पर अपनी बात रखी। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना महामारी के समय कैसे ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हो गई थी और मौजूदा अमेरिका-ईरान संघर्ष की चुनौतियों से इसकी तुलना की। उन्होंने कहा: पहले भी हमारी सरकार ने ग्लोबल संकटों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया था। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की जरूरत है। धीरज और संयम के साथ हर चुनौती का सामना करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी के इस बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और यही कारण है कि लोग लॉकडाउन को लेकर सर्च कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

बता दें कि 24 मार्च 2020 को पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। उस समय पीएम मोदी ने चेतावनी दी थी कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो देश पीछे चला जाएगा। अब लॉकडाउन के छह साल पूरे हो गए हैं और साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना जैसी चुनौतियों का जिक्र किया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई।

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण भारत में कोई लॉकडाउन लागू होने वाला नहीं है। पीएम मोदी या सरकार ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया। कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन इसलिए लगाया गया था ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके। वर्तमान स्थिति में ऐसा कोई स्वास्थ्य संकट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

हालांकि, सरकार कुछ कदम उठा रही है, जैसे तेल संकट और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करना, कालाबाजारी रोकना और पीएनजी कनेक्शन बढ़ाना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं। इसलिए, इंटरनेट पर चर्चा और सर्च बढ़ने के बावजूद, घबराने की जरूरत नहीं है। भारत में कोई लॉकडाउन जैसी स्थिति फिलहाल नहीं है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में