उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!… SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर SIR से जुड़ी समस्याओं और सवालों का समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हुआ है और कुछ लोग निर्धारित तिथियों पर सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। ऐसे लोगों को राहत देते हुए बताया गया कि 6, 7 और 8 सितंबर की सुनवाई में शामिल नहीं हो पाने वाले लोग 9 सितंबर तक अपने संबंधित बूथों पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को भी अवसर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुनवाई की तारीख बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्या संबंधित एआरओ के समक्ष रखें। किसी भी परेशानी की स्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 6,93,325 मतदाताओं में से 2,35,000 जारी नोटिसों पर 100 प्रतिशत सुनवाई पूरी कर ली गई है। SIR-2026 की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। बैठक में एसडीएम हल्द्वानी मोनिका, एसडीएम कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत कांग्रेस, भाजपा, बसपा और अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में