उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!… लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता अभी कम होती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले छह दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। सोमवार 7 सितंबर को राज्य के छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश के तेज से अति तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

मंगलवार 8 सितंबर और बुधवार 9 सितंबर को भी प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। खासकर पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।

8 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

9 सितंबर को भी इन छह जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

गुरुवार 10 सितंबर को मौसम का मिजाज और खराब हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के शेष जिलों में भी तेज से बहुत तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

शुक्रवार 11 सितंबर और शनिवार 12 सितंबर को भी प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोनों दिन राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि अगले छह दिन उत्तराखंड में बारिश का दौर बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने और अन्य परेशानियों का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में