उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति राष्ट्रीय हिल दर्पण

उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव…इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल जहां समीकरण साधने में जुटे हैं, वहीं भाजपा ने एक अहम नियुक्ति के जरिए बड़ा दांव चला है। भाजपा नेता भगवत प्रसाद मकवाना को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद हुई यह नियुक्ति आयोग के मौजूदा कार्यकाल यानी 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

मकवाना पहले उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सफाई कर्मचारियों के कल्याण, अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में उन्हें लंबा अनुभव है। वे एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी रह चुके हैं। इसके अलावा मैनुअल स्कैवेंजर्स के रोजगार पर रोक और पुनर्वास कानून के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति में भी उन्होंने सदस्य के रूप में काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

वहीं, प्रोफेसर सुषमा गौड़ियाल को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और पीएचडी कर चुकी हैं तथा पहले भी आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। उनका शोध दलित साहित्य, डॉ. भीमराव आंबेडकर और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर केंद्रित रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड से जुड़े दो चेहरों को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना सियासी और सामाजिक, दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में