उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून

केदारनाथ उपचुनाव…..दांव पर प्रतिष्ठा, मतदाताओं में उत्साह, अब तक इतने ‌फीसदी मतदान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। सुबह आठ बजे से शुरू होकर, सुबह नौ बजे तक 4.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 17.6 प्रतिशत हो गया, जबकि दोपहर एक बजे तक कुल 34.40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान के दौरान मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं और मतदान के प्रति उनका उत्साह देखा जा रहा है। खासकर बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में छात्र मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धरती के पेट में इंजेक्शन!... उत्तराखंड ने जल संकट से लड़ने की रची अनोखी योजना

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भी अपने-अपने वोट डाले। इस उपचुनाव में कुल 90,875 मतदाता भाजपा, कांग्रेस और अन्य छह प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे, जिनमें 44,919 पुरुष और 45,956 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, और सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्यों पर पहुंच चुकी हैं।

इस उपचुनाव की अहमियत सिर्फ एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है। यह उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा और विचारधारा के लिए भी बड़ा सवाल बन चुका है। वहीं, कांग्रेस की नज़र इस चुनाव में जीत हासिल करने के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत संदेश देने पर है। लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें हारने के बाद कांग्रेस के हौसले पस्त थे, लेकिन बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनावों में जीत ने पार्टी में नई उम्मीदों का संचार किया। अब उसने ‘मिशन केदारनाथ’ के तहत प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मोर्चे की कमान संभाली है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव में गन कल्चर...हाईकोर्ट का कड़ा रवैया, एसआई सस्पेंड, ये अफसर किए तलब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव में बगावत को बड़ी सूझबूझ से संभालकर पार्टी और विपक्ष के बीच एक मजबूत संदेश दिया है। इसके साथ ही, भाजपा में इस चुनाव को लेकर कुलदीप रावत और ऐश्वर्य रावत जैसे उभरते नेताओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए एक कठिन परीक्षा है, क्योंकि इसमें न केवल पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है, बल्कि इन उभरते नेताओं के भविष्य की राह भी तय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बर्ड फ्लू का विस्फोट!...फिर लौटी कोविड जैसी सख्ती, 3 जिलों में अलर्ट
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में