उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी हिल दर्पण

MBPG में बदला पूरा चुनावी समीकरण!…हैट्रिक से चूकी ABVP, आर्यन बेलवाल के सिर सजा ताज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज को मंगलवार देर रात नई छात्रसंघ कार्यकारिणी मिल गई। अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल साह को 466 वोटों से हराया। एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।

अध्यक्ष पद पर लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुकी विद्यार्थी परिषद इस बार हैट्रिक से चूक गई। मंगलवार को कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक हुई वोटिंग में 12,800 छात्र-छात्राओं में से 4,063 विद्यार्थियों ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी में बड़ा खेल!... चौथे राउंड में आर्यन बेलवाल ने मारी बाजी, इतने वोटों की बढ़त

इसके बाद शाम 3:30 बजे एलबीएस बहुद्देश्यीय भवन में मतगणना शुरू हुई। शाम चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और रात करीब 12:45 बजे तक कुल 18 राउंड में मतगणना पूरी की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एलएम पांडे के अनुसार अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल को 1723, मेहुल साह को 1257 और धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना के बीच बड़ा बवाल!... प्रत्याशी ने फाड़े मतपत्र, मचा हंगामा

उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी ने वशिष्ठ कुमार को 145 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दीपा रैकुनी ने श्रेया पांडे को 303 वोटों से मात दी। सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी ने भविष्य रावत को 394 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या ने दीपा बिनवाल को 379 वोटों से हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पांडे ने करन सिंह डोभाल को 805 वोटों के अंतर से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर रिषिका सिंह और सांस्कृतिक सचिव पद पर चंद्रकांत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार...डॉक्टर ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा

परिणाम घोषित होने के बाद प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को पद की शपथ दिलाई और उन्हें बधाई दी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में