हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की मतगणना जारी है। सातवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।
सातवें राउंड में आर्यन बेलवाल को 739 वोट मिले हैं। वहीं NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 566 वोट और ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 413 वोट प्राप्त हुए हैं।
सातवें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 173 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के अगले राउंड के परिणामों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
आर्यन बेलवाल 8 वे राउण्ड में 195 वोट से आगे
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) -830
धीरज बिष्ट (ABVP)- 476
मेहुल साह (एनएसयूआई)-635


