उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय सस्पेंड हिल दर्पण

रिश्वत लेते कैमरे में कैद इंस्पेक्टर… वीडियो पहुंचते ही मचा हड़कंप, तुरंत सस्पेंड!

खबर शेयर करें -

पुलिस महकमे भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर होते रहें हैं, लेकिन इस बीच एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। जिसने महकमे में खलबली मचा दी है। इस बीच यूपी के अलीगढ़ से पुलिस विभाग में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक केस की विवेचना के नाम पर पीड़ित से रिश्वत ली, लेकिन इसके बावजूद जांच पूरी नहीं की।

इगलास क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी निवासी रामकुमार शर्मा के अनुसार, 14 मार्च 2025 को उनके भाई के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम को सौंपी गई थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने केस को आगे बढ़ाने के नाम पर अलग-अलग समय में कुल एक लाख रुपये से अधिक की रकम वसूल ली।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

रामकुमार का कहना है कि 13 जनवरी को 50 हजार रुपये, 7 जनवरी को 25 हजार रुपये और 20 हजार रुपये अलग से लिए गए। इसके अलावा 5 हजार रुपये ‘कानूनी राय’ के नाम पर एक मिठाई की दुकान पर भी लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपी इंस्पेक्टर ने कई बार होटल में खाना और मिठाई भी मंगवाई। इसके बावजूद करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी विवेचना पूरी नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

पीड़ित का आरोप है कि हाल ही में इंस्पेक्टर ने 40 हजार रुपये की और मांग की। इससे परेशान होकर रामकुमार ने रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर का वीडियो बनाकर एसएसपी के सीयूजी नंबर पर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज जादौन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी