उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट देहरादून नैनीताल हिल दर्पण

खतरे के जोन में धड़ल्ले से निर्माण!…हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर मामला गर्मा गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में देहरादून की तलहटी (फुटहिल) क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

नैनीताल में हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, जैव विविधता बोर्ड समेत अन्य संबंधित पक्षों को तीन हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

यह जनहित याचिका देहरादून निवासी रेनू पॉल द्वारा दायर की गई थी। याचिका में कहा गया है कि देहरादून जिले के ऐसे फुटहिल क्षेत्र, जहां ढलान 30 डिग्री तक है और जो भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं, वहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जबकि ये इलाके पर्यावरणीय रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं और यहां निर्माण से भविष्य में गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि पहले भी हाईकोर्ट ने इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य पर रोक लगाने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे, लेकिन लंबे समय तक इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब याचिकाकर्ता द्वारा दोबारा शपथ पत्र दाखिल करने के बाद कोर्ट ने इस पर सख्ती दिखाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

हाईकोर्ट ने साफ किया है कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा और सभी पक्ष तय समय में जवाब प्रस्तुत करें। अब इस पूरे प्रकरण की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।

उल्लेखनीय है कि देहरादून में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण जंगल और कृषि भूमि की जगह कंक्रीट के ढांचे खड़े हो रहे हैं, जिस पर हाईकोर्ट पहले भी चिंता जता चुका है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में