उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

नई उम्र में बदमाशी का जुनून!…तमंचे के बल पर की लूट; ऐसे खुला मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि चार युवकों ने तमंचे के बल पर एक व्यक्ति से स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स और नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए थे।

घटना हरिद्वार जिले में 23 मई की रात हुई, जब सीतापुर निवासी सौरभ सती अपनी स्कूटी से सिडकुल क्षेत्र से घर लौट रहे थे। चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए चार स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स तथा करीब पांच हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मामला दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों का विश्लेषण किया। जांच में यह सामने आया कि आरोपी मुख्य सड़कों के बजाय गलियों और मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे यह संकेत मिला कि वे स्थानीय निवासी हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

रविवार रात रेगुलेटर पुल के पास पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को रोका। जांच में स्कूटी की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई और इंजन व चेसिस नंबर मिलान करने पर पुष्टि हुई कि वही स्कूटी लूट की घटना में शामिल थी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन, पर्स, दो हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक सैनी (20), शिवांश उर्फ विलन (21), लक्की (19) और वंश चंचल (20) के रूप में हुई है, जो सभी हरिद्वार के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे इस्तेमाल कर रहे थे और एक और वारदात की योजना में निकले थे। समय रहते गिरफ्तारी से पुलिस ने एक संभावित अपराध को भी टाल दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में