उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

होमस्टे नहीं, बन गए थे होटल!… नैनीताल में 150 लाइसेंस रद्द, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे होमस्टे पर नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के तहत परगना अधिकारियों और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में होमस्टे इकाइयों की जांच की।

जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई होमस्टे में मालिक स्वयं निवासरत नहीं पाए गए, जबकि नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है। इसके अलावा पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा था। कुछ इकाइयों में रिसेप्शन स्टाफ रखकर उन्हें होटल और रेस्टोरेंट की तरह संचालित किया जा रहा था, जबकि कई होमस्टे को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से चलाया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इन अनियमितताओं के आधार पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही 55 इकाइयों पर ₹10,000 प्रति इकाई का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

क्षेत्रवार कार्रवाई में धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 5, हल्द्वानी में 5 और कैंची धाम क्षेत्र में 7 होमस्टे शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस अवधि में चल रहे अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होमस्टे व्यवस्था की मूल भावना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि पर्यटन क्षेत्र में पारदर्शिता और व्यवस्थित संचालन बना रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में