उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौसम हिल दर्पण

मानसून के दौरान हाई अलर्ट… डीएम का सख्त फरमान, छुट्टियां रद्द

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से जन-धन की सुरक्षा और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी!...हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मानसून अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल और संपर्क नंबर 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और मौसम की स्थिति पर सतत नजर बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  DJ के पीछे चल रहे थे युवक, हाथों में थीं तलवारें!…उत्तराखंड में वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपदा या आपदा संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल को दूरभाष 05942-231178, 05942-231179, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा पुलिस वायरलेस के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना देरी शुरू किए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!...उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तैयारी रखें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जारी निर्देशों की अवहेलना या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में