उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पर्यटन हिल दर्पण

स्वर्ग धरती पर उतर आया!… फूलों की घाटी खुलते ही बिखरा 500 फूलों का जादू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के स्थित प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। हर साल की तरह इस बार भी जून की शुरुआत में इसके दरवाजे प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए खुल गए हैं।

चमोली जिले में स्थित यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और हजारों प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। मानसून के मौसम में यहाँ की घाटी फूलों से भर जाती है और सितंबर तक इसका नज़ारा अपने चरम पर होता है। ब्रह्म कमल, ब्लू पॉपी और कोबरा लिली जैसे कई दुर्लभ फूल यहाँ एक साथ खिलते हैं, जिससे पूरी घाटी एक रंगीन कालीन जैसी दिखती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

गोविंदघाट से करीब 13 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर घांघरिया पहुँचना होता है, और वहाँ से लगभग 3 किलोमीटर आगे इस घाटी का प्रवेश द्वार है। नियमों के अनुसार पर्यटकों को दिन में ही यहाँ रुकने की अनुमति होती है और शाम होने से पहले वापस लौटना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

समुद्र तल से लगभग 12,995 फीट की ऊँचाई पर स्थित और करीब 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली यह घाटी न केवल फूलों के लिए बल्कि अपने प्राकृतिक झरनों, हिमालयी बर्फीली चोटियों और दुर्लभ जैव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। हर साल 1 जून से 31 अक्टूबर तक खुलने वाली यह घाटी हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है और स्थानीय पर्यटन को भी नई ऊर्जा देती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में