उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हिल दर्पण

रफ्तार का कहर…ओवरलोड ट्रक ने छीनी मासूम जिंदगी, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी लापरवाही तो कभी तेज रफ्तार इन हादसों की बड़ी वजह बन रही है। ताजा मामला हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक मासूम की जान ले गया। इस दर्दनाक हादसे में कक्षा 6 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा दिव्या की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, लक्सर के बहादरपुर स्थित एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद दिव्या अपने दादा के साथ बाइक से घर लौट रही थी। यह उनका रोज का सामान्य सफर था, लेकिन किसे पता था कि यही सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। रास्ते में एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दादा को मामूली चोटें आईं, जबकि दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा... झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार

परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  न CCTV, न DNA, न कोई प्रत्यक्षदर्शी... फिर कैसे साबित हुआ गैंगरेप? हाईकोर्ट ने दिया जवाब

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद ट्रक सड़क पर कैसे दौड़ रहा था? क्या पुलिस की निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित है? ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा?

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ईडी का बड़ा एक्शन....करोड़ों की हेराफेरी की परतें खुलीं, सिस्टम में हड़कंप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं और कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में