उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

खरगे के आने से पहले बढ़ी सियासी हलचल…हल्द्वानी में कांग्रेस ने तैयार किया मेगा प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी का कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने प्रकाश जोशी के संगठनात्मक अनुभव और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा और रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, बूथ स्तर पर समन्वय, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!...नपं अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा कमल

बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाना आज समय की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से खरगे की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे मिला नवजात, उठे कई सवाल!...किसने और क्यों छोड़ा मासूम? पुलिस ने जांच की तेज

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जोशी जैसे अनुभवी नेता का मार्गदर्शन पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देगा। आर्य ने कार्यकर्ताओं से 8 अगस्त की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी की याद में बड़ा प्रस्ताव!...मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक, रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन 8 अगस्त की प्रस्तावित जनसभा को भव्य और सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में