उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी…. नशे के बड़े सौदागर गिरफ्तार, एक किलो चरस बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल से अवैध चरस की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1.104 किलोग्राम चरस बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से की और चैकिंग अभियान के दौरान सफल रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के तहत, जिले के थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इस संदर्भ में, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी  प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम  दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 दिसंबर को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... गरज के साथ बरसेंगे मेघ, इन जिलों के लिए अलर्ट

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पवन कुमार (23 वर्ष) और नितेश कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं। उनके पास से क्रमशः 650 ग्राम और 454 ग्राम चरस बरामद हुई, और दोनों युवकों को मोटरसाइकिल (UK 04 AJ 5177) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना काठगोदाम में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  27 अपराधों में वांछित... सामना हुआ तो पुलिस पर चलाई गोली, पुलिस ने गिराया

गिरफ्तार अभियुक्त:

पवन कुमार (23 वर्ष), निवासी जवाहरज्योति दमुवाढुंगा, काठगोदाम, नैनीताल नितेश कुमार (25 वर्ष), निवासी तल्ला प्लॉट, गुरुदेव कॉलोनी, दमुवाढुंगा, काठगोदाम, नैनीताल

बरामद माल:

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... चारधाम यात्रा की तिथि तय, इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट

1.104 किलोग्राम अवैध चरस मोटरसाइकिल (UK 04 AJ 5177)

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक सिंह बिष्ट उ0नि0 अरुण राणा, चौकी प्रभारी दमुवाढूंगा उ0नि0 मनोज कुमार, चौकी प्रभारी खेड़ा कानि0 भुवन चंद्र, थाना काठगोदाम

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में