उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल चारधाम यात्रा हिल दर्पण

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा!… मलबे में दबकर बच्चे की मौत, 1500 यात्रियों का रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया और करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का रास्ता!... जापान-जर्मनी के लिए शुरू होगा खास प्रशिक्षण

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। इस दौरान पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की हुंकार से गरमाया लालकुआं!...10 हजार से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर, सरकार से बड़ी मांग

उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आयोग विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान!... बोले- सवाल पूछिए, लेकिन पूरा रिकॉर्ड भी देखिए

रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में