उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

गोल्डन फॉरेस्ट से स्टांप घोटाले तक…‘ब्लैक रजिस्ट्रियों’ का बड़ा खुलासा, उप निबंधक पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर जिला प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में किए गए औचक निरीक्षण में स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का बड़ा मामला उजागर हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी है। साथ ही कई कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

4 मई को हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच में वर्ष 2018 से लेकर 2025 तक के कई मूल दस्तावेज संदिग्ध हालात में मिले। कई रजिस्ट्री दस्तावेज महीनों और वर्षों तक बिना किसी कारण कार्यालय में रोके गए थे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने महत्वपूर्ण अभिलेख जब्त कर जांच शुरू कर दी। जांच में 25 रजिस्ट्रियां ऐसी मिलीं, जो वर्षों से बिना कार्रवाई के कार्यालय में पड़ी थीं। अधिकारियों से पूछताछ में इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

सबसे चौंकाने वाला खुलासा गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित जमीनों से जुड़ा मिला। प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद करीब 150 अवैध रजिस्ट्रियां पकड़ी हैं। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित भूमि की खरीद-फरोख्त और नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा स्टांप शुल्क चोरी से जुड़े 47 मामलों की भी पहचान की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस पूरे मामले में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध रजिस्ट्रियों के चलते जमीन खरीदारों के साथ धोखाधड़ी जैसी स्थिति भी पैदा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जांच के दौरान रिकॉर्ड प्रबंधन, कार्यालय संचालन और अभिलेखों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

L

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में