उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

‘शिकायत से सुर्खियों तक, फिर उसी दफ्तर में तैनाती’… चर्चा में आईएएस अफसर की नई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को केंद्र सरकार ने तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती दी है। खास बात यह है कि देहरादून जिलाधिकारी रहते हुए जिस कार्यालय से आईएएस सविन बंसल  खिलाफ शिकायत भेजी गई थी, अब उसी लोकसभा सचिवालय में वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

2009 बैच के आईएएस अधिकारी सविन बंसल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब उनकी तैनाती का आदेश जारी हो गया है। सचिव स्तर के अधिकारी सविन बंसल जल्द लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा जल्द!... एसआईटी ने निलंबित कर्मचारी को किया गिरफ्तार

दरअसल, सविन बंसल जब देहरादून के जिलाधिकारी थे, उस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के देहरादून दौरे के समय प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई थी। आरोप था कि निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ और तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल से संपर्क नहीं हो पाया। इस मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से शासन को पत्र भेजकर शिकायत की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान उत्तराखंड!... मौसम विभाग की चेतावनी, जानें ताजा अपडेट

हालांकि यह मामला पुराना है और अब इसका कोई प्रभाव नहीं है, लेकिन सविन बंसल की उसी कार्यालय में तैनाती होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। सविन बंसल उत्तराखंड में जिलाधिकारी देहरादून सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इधर, उत्तराखंड प्रशासनिक गलियारों में अन्य आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और तबादलों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईएएस अधिकारी वंदना के भी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, केंद्र में प्रतिनियुक्ति पूरी कर उत्तराखंड लौटीं आईएएस ज्योति यादव अभी नई तैनाती का इंतजार कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में