उत्तराखण्ड जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

सालों का कचरा, अब होगा साफ… लीगेसी वेस्ट प्लांट से बदलेगी हल्द्वानी की तस्वीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और वर्षों से डंपिंग स्थल पर जमा कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम ने अहम पहल की है। सोमवार को नगर निगम ने लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला अग्निकांड...पब में मची चीख-पुकार, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

महापौर ने कहा कि डंपिंग स्थल पर जमा लीगेसी वेस्ट का निस्तारण लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। प्लांट के संचालन से इस समस्या का समाधान होगा और डंपिंग ग्राउंड के पुनर्विकास का रास्ता भी साफ होगा। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत बनाकर शहरवासियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेगी ‘भविष्य की प्रयोगशाला’...साइंस सिटी से युवाओं को मिलेगी नई वैज्ञानिक उड़ान

उन्होंने प्लांट संचालित करने वाली संस्था को निर्देश दिए कि कचरा प्रसंस्करण का कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

उद्घाटन के बाद नगर आयुक्त परितोष वर्मा और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर टोलिया ने अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों, कार्य प्रक्रिया और प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  इस इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट!... पुलिस से भिड़ा वांटेड बदमाश, एनकाउंटर में तीन गिरफ्तार

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें और कचरे के उचित निस्तारण की आदत अपनाएं। अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में