उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

वनाग्नि बनी जानलेवा…आग बुझाते कर्मी की दर्दनाक मौत, भड़का आक्रोश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच नैनीताल से एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां जंगल की आग बुझाने के दौरान वन विभाग के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, बिड़ला चुंगी क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान बिड़ला निवासी आनंद राम पहाड़ी ढलान पर काम करते समय अचानक फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि उस समय उनके पास जरूरी सुरक्षा उपकरण जैसे फायर सूट और हेलमेट मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

गंभीर रूप से घायल आनंद राम को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व सभासद दीपक कुमार के अनुसार, आनंद राम घटनास्थल पर अचेत अवस्था में मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

घटना के बाद अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि आग बुझाने में लगे कर्मचारियों को बुनियादी सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

वहीं वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि घटना की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में