उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

पहले तपिश फिर तूफान!…उत्तराखंड में गर्मी के बाद मौसम का बड़ा उलटफेर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना से इनकार किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला, जिसके कारण बाजारों और सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में लू जैसे हालात बनने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

हालांकि, 20 मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 20 से 23 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 20 और 21 मई के लिए पर्वतीय जिलों में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और गरज-चमक के समय पेड़ों या खुले स्थानों के नीचे शरण लेने से बचें। वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में