उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

रोडवेज बस के टायर में लगी आग… यात्रियों में मची चीख-पुकार; बाल-बाल बची जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देहरादून आईएसबीटी से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस के टायर में अचानक आग लग गई। टायर से धुआं उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और परिचालक की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते बस रुक जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूके 07 पीए 5202 सोमवार सुबह करीब छह बजे आईएसबीटी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों के मुताबिक, बस शुरुआत से ही सामान्य गति से नहीं चल रही थी। करीब एक घंटे बाद सुबह सात बजे के आसपास शाकुंभरी चौक से थोड़ा आगे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही बस के एक टायर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते टायर में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा!... डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

बस से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद परिचालक के साथ मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच करने पर बस के एक टायर में आग लगी मिली। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट... इस जिले में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

घटना के बाद रोडवेज बसों की फिटनेस जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा पर बस भेजने से पहले उसकी तकनीकी स्थिति की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। टायर जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था में खराबी का सड़क पर चलते समय सामने आना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

खासकर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच अगर चालक को समय पर टायर से उठता धुआं दिखाई नहीं देता या बस रोकने में देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को संभलकर!...उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

घटना के बाद यात्रियों को कुछ समय तक सड़क पर ही दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। बाद में देहरादून से दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए सभी यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन से बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच को और अधिक गंभीरता से करने की मांग की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में