उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

31 अगस्त को संभलकर!…उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने सोमवार, 31 अगस्त के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एहतियाती कदम उठाते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  न आरटीओ का कर्मचारी, न सरकारी पहचान… फिर भी बना रहे थे आरसी-डीएल! ऐसे पकड़ा गया खेल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर के जिलाधिकारियों ने सोमवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इन जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल... अब इन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में खतरे की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काल बनकर दौड़ा खनन का ट्रैक्टर!... दो सहेलियों की स्कूटी को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। जिला प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में