उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट… इस जिले में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 31 अगस्त को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तेज से अति तेज दौर का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा फेरबदल

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर एवं प्रवाह बढ़ने की आशंका है। वहीं संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई टेंशन!...तीन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; भारी बारिश का अलर्ट

डीएम के आदेश के अनुसार 31 अगस्त को नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धीकरण’ से लेकर AI वीडियो तक… हल्द्वानी में बढ़ा विवाद, यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में