उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी पड़ी भारी…गेट चोरी की ऐसी वारदात देख पुलिस भी चौंक गई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग ने पड़ोसी से पुरानी रंजिश के चलते उसके घर का पूरा लोहे का गेट ही चोरी कर लिया। आरोपी ने ग्राइंडर मशीन की मदद से गेट को काटा और मौके से ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र का है। आंबेडकर मार्ग डीएल रोड निवासी गुलनार बानो ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 जून को वह परिवार के साथ घर से बाहर गई थीं। अगले दिन वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा लोहे का गेट गायब था।

यह भी पढ़ें 👉  27 घंटे बाद शांत हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद... निहंगों ने छोड़ा मोर्चा, सेवादार मुक्त

गुलनार बानो ने चोरी का शक अपने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर जताया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  योगमय हुआ उत्तराखंड...हर शिखर और हर शहर से उठा स्वस्थ जीवन का संकल्प

डालनवाला पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक व्यक्ति गेट को ग्राइंडर मशीन से काटकर ले जाता दिखाई दिया। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 67 वर्षीय तनवीर अहमद खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया करीब छह फीट लंबा और छह फीट चौड़ा लोहे का गेट बरामद कर लिया। यह गेट सहस्रधारा रोड स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट के पास दुर्गा एन्क्लेव-दो के एक खाली प्लॉट से मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में हलचल...इन नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

पुलिस के अनुसार, पड़ोसी से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में