उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी!…नन्ही श्रद्धालु को गोद में उठाकर लुटाया दुलार, तस्वीर बनी आकर्षण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बदरीनाथ धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...त्यौहारों से पहले सीएम धामी का बड़ा तोहफा

समारोह में मुख्यमंत्री ने नन्ही श्रद्धालु को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया और उसके साथ कुछ पल बिताए। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आया।

देवभूमि सांस्कृतिक समारोह का आयोजन भारतीय सेना और जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दो दिवसीय महोत्सव की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ रखी गई है। आयोजन में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किस विधानसभा में कितना हुआ खर्च?...कहीं 77% तो कहीं सिर्फ 30%, विधायक निधि के आंकड़ों ने चौंकाया

महोत्सव में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कलाकारों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों ने भी प्रतिभाग किया। समारोह के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, कला और उद्यमिता को मंच प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रही।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में