उत्तराखण्ड गढ़वाल ट्रेन देहरादून हिल दर्पण

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट!…चार ट्रेनें रद्द, कुछ का बदलेगा संचालन और समय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर अप और लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर तक अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस अवधि में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ को नियंत्रित, पुनर्निर्धारित और परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...भाजपा ने इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द—

  • चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर : 26 से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी।
  • ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर : 25 से 28 सितंबर तक रद्द रहेगी।
  • प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस : 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
  • योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस : 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉  दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!...बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज

इन ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा—

  • दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस : 28 सितंबर को रास्ते में करीब 30 मिनट रोककर संचालित की जाएगी।

रेलवे के इस परिचालन बदलाव के कारण संबंधित तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में