उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…भाजपा ने इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तराखंड में हल्द्वानी निवासी हृदयेश कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किस विधानसभा में कितना हुआ खर्च?...कहीं 77% तो कहीं सिर्फ 30%, विधायक निधि के आंकड़ों ने चौंकाया

नई जिम्मेदारी मिलने पर हृदयेश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मोर्चा प्रभारी कुंदन परिहार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

हृदयेश कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए काम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम!...इस दिन तक बारिश, फिर मानसून की विदाई के संकेत

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। हृदयेश कुमार ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में