उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

एक्शन मोड में डीएम…अब सिर्फ ये योजनाएं ही होंगी पास

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नैनीताल जनपद की प्रस्तावित जिला योजना वर्ष 2026-27 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिला योजना के प्रस्ताव बनाते समय जनता की मूलभूत आवश्यकताओं, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं, स्वरोजगार आधारित योजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि सभी प्रस्ताव ऐसे होने चाहिए, जिनसे आम जनता को सीधा लाभ मिले और सरकारी धन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं को इस प्रकार तैयार किया जाए कि उनका त्वरित और वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए उद्यान, कृषि, मत्स्य, दुग्ध विकास, पशुपालन तथा अन्य आजीविका से जुड़े विभागों की योजनाओं को प्राथमिकता से शामिल करने को कहा। साथ ही योजनाओं के बेहतर समन्वय (डप्टेलिंग) पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को क्लस्टर आधारित मॉडल के तहत प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और भूमिहीन, छोटे किसानों व ग्रामीण उद्यमियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम में ट्यूबवेल खराब होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी मरम्मत, स्टेबलाइजर की खरीद और रखरखाव के लिए बजट में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनपद के पर्यटन स्थलों के विकास को भी जिला योजना में शामिल करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सोलर फेंसिंग और तारबाड़ जैसी योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पूल्ड आवास मद में प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पिछले वर्ष की जिला योजना के अंतर्गत जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें इस वर्ष प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्ताव तैयार करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी प्राथमिकताओं को भी शामिल किया जाए, क्योंकि वे क्षेत्रीय समस्याओं से भलीभांति परिचित होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना 2026-27 की बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले सभी विभागों को अपने प्रस्ताव जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में