उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी से नैनीताल तक डिजिटल निगरानी… हर एंट्री-एग्जिट का रहेगा पूरा डेटा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों की निगरानी अब हाईटेक तकनीक से की जाएगी। नैनीताल, भीमताल और भवाली जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) और AI आधारित कैमरों के जरिए वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। यह जानकारी आयुक्त एवं सचिव (मुख्यमंत्री) दीपक रावत ने दी।

उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 33 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इन क्षेत्रों के मुख्य मार्गों और पर्यटन स्थलों पर आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से न केवल वाहनों की गति पर नियंत्रण रखा जा सकेगा, बल्कि पार्किंग प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। साथ ही शहर में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले वाहनों का पूरा डाटा वैज्ञानिक तरीके से रिकॉर्ड होगा, जिसकी मॉनिटरिंग मोबाइल के जरिए भी की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

आयुक्त ने यह भी बताया कि नैनीताल शहर में पहले से संचालित एएनपीआर कैमरों के माध्यम से नगर पालिका द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स की निगरानी भी संभव होगी, जिससे राजस्व वसूली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि कैंचीधाम गेट के पास भी 15 जून 2026 से पहले कैमरा स्थापित किया जाए। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सटीक संख्या का आकलन किया जा सकेगा। इस कार्य के लिए बैठक में ही धनराशि आवंटित कर दी गई।

शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नैनीताल, भवाली और कैंचीधाम क्षेत्रों में कैमरों के जरिए वाहनों की मॉनिटरिंग से संबंधित डाटा प्रस्तुति भी दी। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी से नैनीताल 3958 वाहन, नैनीताल से हल्द्वानी 1577, भवाली से नैनीताल 2540 और नैनीताल से भवाली 2323 वाहनों का आवागमन दर्ज किया गया। बैठक में एएसपी आरडी मठपाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में