उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में धामी का बड़ा अलर्ट… कानून और विकास पर पैनी निगाह

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी के एफटीआई सभागार में कानून व्यवस्था और जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार समयबद्ध, पारदर्शी और समन्वय के साथ पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे, सोलर फेंसिंग और तारबाड़ प्रणाली मजबूत करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने वनाग्नि रोकथाम के लिए फायर लाइन दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो और सभी कार्य समय सीमा में पूरे हों। कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस व प्रशासन को परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

मुख्यमंत्री ने रानीबाग स्थित बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की भूमि पर आईटी हब विकसित करने की योजना पर तेजी से कार्यवाही की जानकारी दी। हल्द्वानी के बच्चीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में नहरों के चौड़ीकरण और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सांसद अजय भट्ट ने वन क्षेत्रों में वाचरों की संख्या बढ़ाने और मार्गों की सफाई-रखरखाव का सुझाव दिया। सचिव/आयुक्त दीपक रावत ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी दी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पनियाली क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए गश्त और चारा वितरण के उपाय बताए। वन संरक्षक सी.एस. जोशी ने बताया कि कैमरों में लैपर्ड नहीं, बल्कि बाघ की पहचान हुई है और पकड़ने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। बैठक में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में